Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान वास्तव में भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम : शिवराज चौहान

शिवराज चौहान ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरकार की नई योजना ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में सुधारों की जानकारी दी।

04 Jan 2026

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान वास्तव में भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम : शिवराज चौहान

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर मनरेगा बचाने की लड़ाई के नाम पर भ्रष्टाचार के संरक्षण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ग्राम, काम और राम से परेशानी है।

शिवराज चौहान ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरकार की नई योजना ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना में 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी, काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, भुगतान विलंब पर दंड और 1.51 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिसमें केंद्र सरकार 95,600 करोड़ रुपये देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ग्रामीण विकास में 8.48 लाख करोड़ रुपये निवेश किया, जबकि यूपीए शासन में 2 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। सोशल ऑडिट में 10.91 लाख से अधिक शिकायतें मनरेगा फर्जीवाड़े का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि अब ग्राम पंचायतें खुद तय करेंगी कि गांव में कौन-सा विकास कार्य होगा और दिल्ली से निर्णय थोपने का दौर खत्म हो गया है। योजना में प्रशासनिक व्यय 6 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी किया गया है, जिसके लिए 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि रोजगार सहायकों, तकनीकी स्टाफ और मेट्स के समय पर मानदेय हेतु रखी गई है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1,51,282 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत जल संरक्षण, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, अस्पताल, खेत-तालाब, चेक डैम, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और एफपीओ संरचना जैसे स्थायी कार्य कराए जाएंगे। काम केवल मिट्टी खोदने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वास्तविक विकास की नींव रखेगा। कृषि और रोजगार में संतुलन के लिए कार्य पीक कृषि सीजन के अनुरूप तय किए जाएंगे, ताकि किसान और मजदूर दोनों का हित सुरक्षित रहे।

चौहान ने मनरेगा को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि मजदूरों के नाम पर ठेकेदारों से काम, मशीनों से मजदूरी निकासी, एक ही सड़क को हर साल नया दिखाकर भुगतान और 80 वर्ष तक के मजदूरों के नाम पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कर धन का गबन हुआ। ग्राम सभाओं के सोशल ऑडिट में 10.91 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जो फर्जी मजदूरों के खेल का पर्दाफाश करती हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए अपील की कि वह देश को गुमराह करना बंद करे और ग्रामीण मजदूरों व गांवों के हित में लाई गई इस ऐतिहासिक योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान वास्तव में भ्रष्टाचार बचाओ स
शिवराज चौहान ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरकार की नई योजना ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में सुधारों की जानकारी दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News